राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बने राजेंद्र गुप्ता, सैलून एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार का सदस्य मनोनीत होने पर माननीय राजेंद्र गुप्ता जी का सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, बरेली की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की टीम ने उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की फोटो, पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, बरेली की ओर से जिला अध्यक्ष श्री विक्की श्रीवास्तव एवं प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंद वंशी द्वारा संगठन की ओर से सैलून एवं केश शिल्पियों से संबंधित समस्याओं व मांगों को लेकर एक लिखित मांग-पत्र माननीय राजेंद्र गुप्ता जी को सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष टिंकू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष लियाकत सलमानी, शिवम श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव आमिर सलमानी तहसील अध्यक्ष बहेड़ी शिशुपाल श्रीवास्तव सहित सैलून एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
माननीय राजेंद्र गुप्ता जी ने सैलून एसोसिएशन की एकजुटता की सराहना करते हुए संगठन की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। अंत में सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, बरेली की ओर से उन्हें बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ रिंग रोड़ परियोजना को लेकर श्रेय लेने की होड़ पर निरहुआ ने लगाया विराम

Tue Feb 3 , 2026
संवाददाता। आजमगढ़।  शहर के निकट स्थित शिव मंदिर भंवरनाथ पर भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने जन्मदिन पर पहुंच कर दर्शन व पूजन किया । इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण परियोजना, SIR प्रक्रिया, विपक्ष के आरोपों और आगामी चुनावों को लेकर खुलकर बयान दिया और दावा […]

You May Like

advertisement