मां सीता रसोई के द्वारा रंगोत्सव होली मिलन 08 मार्च को

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
ब्यूरो चीफ वृंदावन – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।
वृन्दावन,6 मार्च : परिक्रमा मार्ग/ज्ञान गुदड़ी स्थित श्रीपंच हरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा (छत्तीसगढ़ कुंज) में तुलसीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज की सद्प्रेरणा से रंग पंचमी के शुभ अवसर पर दिव्य व भव्य ‘रंगोत्सव होली मिलन’ बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सायं 08 मार्च 2026 को सायं 05 बजे से आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि मां सीता रसोई के द्वारा आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रख्यात भजन गायक बाबा चित्र-विचित्र महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा होली के भजनों की अमृत वर्षा कराएंगे।जिन पर समस्त भक्तों- श्रद्धालुओं द्वारा ठाकुर श्रीमथुरामल्ल महाराज के संग दिव्य पुष्प वर्षा कर होली खेली जाएगी।
इसके अलावा 8 मार्च को ‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर “सनातन नारी शक्ति सम्मान समारोह” आयोजित होगा।जिसके अंतर्गत सनातन धर्म और आध्यात्म को निरंतर आगे बढ़ा रही 20 सनातनी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महामंडलेश्वर महंत गोपीकृष्ण दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव की मुख्य आयोजिका मां सीता रसोई की संस्थापक, प्रख्यात समाजसेवी “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) एवं आयोजक आचार्य रामचंद्र दास महाराज (उत्तराधिकारी- श्रीतुलसी पीठ, चित्रकूट) हैं।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक व प्रख्यात सनातन सेवी अंशुल पाराशर एवं सनातन पथ के संस्थापक गौरव शर्मा ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का निवेदन किया है।




