सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को दिसंबर महीने का राशन किया गया वितरण

वरिष्ठ समाज सेवक श्री धर्मपाल बंसल मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।
पंजाब (फिरोजपुर)
13 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं केवल शर्मा की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को दिसंबर महीने का राशन वितरण किया गया।
श्री धर्मपाल बंसल डायरेक्टर एसबीएस नर्सिंग कॉलेज, हार्मनी वनियम, हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए हम इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं।
भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से विश्व कल्याण एवं सरबत के भले के लिए कामना की गई।
पंडित कैलाश शर्मा ने कहा कि "चिड़ी चोंच भर ले गई नदी ना घटियो नीर दान दिए कुछ ना घटे कह गए भगत कबीर" प्रत्येक प्राणी को यथाशक्ति अनुसार दान पूर्ण जरूर करना चाहिए इसी से ही उसका कल्याण होगा।
इस मौके पर जगदीश बजाज,जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, केवल कृष्ण, कृष्ण कुमार,कुलदीप शर्मा, अनिल कालिया, प्रवेश सीडाना, कैलाश शर्मा मठ मंदिर परमुख जिला फिरोजपुर ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।




