विद्या भारती संगीत केन्द्र का पुनः शुभारंभ

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 1 नवम्बर : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में विद्या भारती संगीत केन्द्र का पुनः शुभारंभ आज किया गया। संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा ने विधिवत रूप से संगीत केन्द्र का शुभारंभ करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के सहसचिव डॉ. पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र वालिया, उत्तर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुलश्रेष्ठ, श्री सोमदत्त भी साथ थे। संस्थान के प्रबंधक सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती संगीत केन्द्र प्रयाग संगीत समिति से मान्यता प्राप्त है। केन्द्र से गायन और वादन विधाएं संचालित होती हैं। छात्र अथवा समाज का अन्य कोई भी व्यक्ति यहां पर शास्त्रीय गायन, सितार, हारमोनियम, बांसुरी, तबला, पखावज आदि सीखकर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र में नियमित कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, कला भी चलनी चाहिए। बच्चों को संगीत के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार भी यहां से मिलते हैं। उन्होंने आगन्तुकों से आह्वान किया कि बच्चे यहां आकर संगीत सीखें और लाभान्वित होकर जाएं। संगीत केन्द्र के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि छात्रों की रुचि एवं क्षमता के अनुसार उन्हें विधाएं सिखाई जाएंगी। उन्होंने आह्वान किया कि संगीत सीखने के इच्छुक अधिक से अधिक छात्र यहां आएं और संगीत की अनेक विधाओं का ज्ञान प्राप्त करें।
विद्या भारती संगीत केन्द्र का पुनः शुभारंभ करते हुए संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा।
विद्या भारती संगीत केन्द्र के शुभारंभ पर संबोधित करते हुए संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा। साथ हैं डॉ. पंकज शर्मा, वीरेन्द्र वालिया, सुधीर कुमार एवं केन्द्र संचालक पंकज शर्मा।
विद्या भारती संगीत केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर अधिकारीगण एवं प्रशिक्षु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा के जवानों और खिलाड़ियों ने विश्व भर में किया देश का नाम रोशन : सुभाष सुधा

Sun Nov 2 , 2025
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत।सरकार ने महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए प्रति महीना भेजने किए शुरू।अच्छे कार्य करने वाली पांच पंचायतों, सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों और सफाई मित्रों को किया सम्मानित।प्रदेश ने […]

You May Like

advertisement