अपनी परम्परा एवं त्योहारों को मानते हुए अपने धर्म पर अडिग रहूंगा का दिया संकल्प- अमित तोमर जिला संपर्क प्रमुख

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर, लाला पुरुषोत्तम दास कन्या विद्यालय जिंद बाबा सेवा आश्रम पढे़रा में धर्म जागरण समन्वय द्वारा धर्म रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम बनाया गया। आंवला जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख अमित कुमार सिंह तोमर ने धर्म रक्षाबंधन उत्सव पर जानकारी देकर संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अपनी परम्परा एवं त्योहारों को मानते हुए अपने धर्म पर अडिग रहूंगा। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं उनके आए हुए अभिभावक बंधु उपस्थित रहे। उत्सव में आंवला जिला धर्म जागरण संयोजक दिगंबर कुमार स्पेशल, रोहिताश जिला सांस्कृतिक प्रमुख, फरीदपुर खंड कार्यवाह ऋषभ गौड़, समाजसेवी सोनल तोमर ने विचार व्यक्त किए। उत्सव में आचार्य वीरेश कुमार, राधा गौड़, संजना, शालिनी, अनामिका, ज्योति, नैंसी, राधा शर्मा, पूरन, शेखर आदि अभिभावकों सहित दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने उत्सव में भाग लेकर संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सभा ने लिया अमेरिकी सामान के बहिष्कार का संकल्प

Tue Aug 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी (रजि.) के नेतृत्व में अग्रवाल समाज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के विरोध में अमेरिकी सामान के वहिष्कार की शपथ ली। इस सम्बन्ध में पदाधिकारियों व विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक पुरानी […]

You May Like

Breaking News

advertisement