Uncategorized
जन भवन, प्रांगण में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
दिनांक 6,7 व 8 को जन भवन, प्रांगण में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, 2026 में जिला कारागार रायबरेली को 5 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है जिसमें शाकभाजी डाली एवं सलाद में प्रथम तथा मिश्रित सलाद, शलजम एवं बैंगन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ l प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारागार की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए प्राप्त पुरस्कारों के लिए जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी गणों को शुभ कामनाएं दी तथा भविष्य में भी ऐसे ही निरन्तर प्रगति किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया l




