श्यामगंज के साई-खाटूश्याम मंदिर के बाहर भरे पानी से मिली राहत: पंडित सुशील पाठक

श्यामगंज के साई-खाटूश्याम मंदिर के बाहर भरे पानी से मिली राहत: पंडित सुशील पाठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महापौर डॉ. उमेश गौतम के प्रयास से नाली जुड़ने से खत्म हुआ बरसों पुराना संकट, पंडित सुशील पाठक ने जताया आभार
शहर के श्यामगंज इलाके में स्थित श्री शिरडी साई- खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर के बाहर वर्षों से जमे पानी की समस्या आखिरकार खत्म हो गई है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय श्रद्धालु लगातार इस परेशानी को लेकर आवाज उठा रहे थे। अब नगर निगम ने महापौर डॉ. उमेश गौतम के निर्देश पर मंदिर के सामने की नाली को रविदास आश्रम के आगे बने मुख्य नाले से जोड़ दिया है। इससे मंदिर के गेट के बाहर हमेशा जमा रहने वाला गंदा पानी हट गया है।
आठ साल से थी परेशानी, ओवरब्रिज बनने के बाद बढ़ी दिक्कत मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि पिछले आठ सालों से मंदिर के सामने पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। जबसे श्यामगंज ओवरब्रिज बना है, तबसे मंदिर के मुख्य द्वार के सामने हमेशा जलभराव की स्थिति रहती थी। श्रद्धालु गंदे पानी से होकर ही मंदिर में प्रवेश करते थे। इससे मंदिर की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की आस्था दोनों पर असर पड़ रहा था।
महापौर के हस्तक्षेप से निकला समाधान
पंडित सुशील पाठक ने बताया कि इस बार नगर निगम और महापौर डॉ. उमेश गौतम से मिलकर जब इस समस्या को गंभीरता से रखा गया तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। मंदिर के सामने बनी पुरानी नाली को बढ़ाकर उसे रविदास आश्रम के आगे बने मुख्य नाले से जोड़ दिया गया। इससे मंदिर के सामने का सारा पानी आसानी से निकलने लगा और सड़क बिल्कुल साफ हो गई।
मंदिर प्रबंधन ने जताया आभार
पंडित सुशील पाठक ने महापौर डॉ.च उमेश गौतम का धन्यवाद करते हुए कहा कि कई सालों से चली आ रही इस बड़ी समस्या का हल मिल गया है। अब श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर मंदिर में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही मंदिर परिसर भी साफ और सुंदर नजर आने लगा है।
इसके साथ मंदिर के बाहर गेट के पास मे सर्विस रोड के बराबर फर्श आर सीसी की करबा दी अब मंदिर के बाहर सुंदरता दिखाई दे रही है ।
पंडित सुशील पाठक ने आगे कहा कि यदि नगर निगम मंदिर के सामने सर्विस रोड के बराबर फर्श आर सी सी की डलबा दी है अब मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र और आकर्षक व स्वच्छ दिख रहा है । इससे श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिलेगी और मंदिर क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ गई है ।
नगर निगम के अभियान को भी सराहा मंदिर प्रबंधन ने नगर निगम की इस पहल की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि बाकी बचे छोटे सुधार कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। इससे श्यामगंज इलाके के श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रम, श्रावण मास और संभावित चुनाव को लेकर की गई बैठक

Fri Jun 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आने वाले मोहर्रम, श्रावण मास और संभावित चुनावों को लेकर बरेली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले के तमाम थाना प्रभारियों और अफसरों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ कर […]

You May Like

advertisement