गणतंत्र दिवस समारोह 2022- संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय होंगे समारोह के मुख्य अतिथि,समारोह का कार्यक्रम तय

जांजगीर-चांपा, 23 जनवरी, 2022/ 26 जनवरी को स्थानीय शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय मुख्य अतिथि होंगे। वे 26 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह का आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए किया जाएगा।
     कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
 जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल आगमन होगा 9 बजे ध्वजारोहण, 9 बजे से 9.03 बजे राष्ट्रगान एवं सलामी,9.03 बजे से  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जनता के नाम प्रेषित संदेश का मुख्य अतिथि द्वारा वाचन किया जाएगा। 9.20 बजे पुरस्कार वितरण और सुबह 9.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
     जिला प्रशासन द्वारा आमंत्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे आमंत्रण पत्र साथ में लाएं और सुबह 8.30 बजे तक अपना नियत स्थान ग्रहण करें। आमंत्रितों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने माक्स पहनकर आने और 2 गज की शारीरिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Sun Jan 23 , 2022
जांजगीर-चांपा, 23 जनवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील सारागांव के ग्राम कुम्हारीखुर्द के […]

You May Like

Breaking News

advertisement