बिजली कटौती को लेकर कांशीराम आवास वासियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर किया चक्काजाम

बिजली कटौती को लेकर कांशीराम आवास वासियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर किया चक्काजाम

आजमगढ़। कांशीराम आवास शहर के पुरानी जेल के पास स्थित डीएवी कांशीराम आवास में बीते तीन दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित लोगों का सब्र आखिरकार टूट गया। बुधवार को दोपहर भारी संख्या में आवास की महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें सरकार की योजना के तहत मुफ्त आवास तो मिला, लेकिन अब बिजली विभाग की ओर से भारी-भरकम बिजली बिल का दबाव बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेई द्वारा 8 से 10 लाख रुपये तक के बकाया बिजली बिल जमा करने की बात कही जा रही है, तभी बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़े जाएंगे।
आवासवासियों ने बताया कि तीन दिनों से बिजली नहीं होने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। घंटों चले हंगामे के बाद जाम समाप्त कराकर और यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने संबंधित विभाग से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानी नागेंद्र राय का निधन

Thu Feb 26 , 2026
बिलरियागंज । देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानी नागेंद्र राय का निधन क्षेत्र के लिए गहरी क्षति बनकर सामने आया है। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रभक्ति और लोकतंत्र के प्रति समर्पित जीवन जीने वाले नागेंद्र राय […]

You May Like

advertisement