क्षेत्राधिकारी बहेडी द्वारा थाना स्तरीय विवेचनाओं एवं अपराधी सत्यापन पर समीक्षा बैठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, बरेली द्वारा सर्किल के थाना बहेडी के अर्दली रूम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीमान क्षेत्राधिकारी बहेडी ने की, जिसमें सर्किल के थाना बहेडी, देवरनियां, शीशगढ़ एवं शेरगढ़ के पार्ट पीआई एवं पुनः विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य चल रही जांच प्रक्रियाओं की प्रगति का मूल्यांकन करना तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।
बैठक में यक्ष ऐप के माध्यम से बीट कर्मचारियों द्वारा अपराधियों के सत्यापन की प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। थाना बहेडी, देवरनियां, शीशगढ़ एवं शेरगढ़ के कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ इस संबंध में गहन समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय ने अपराधियों के शीघ्र एवं सटीक सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर अपराध नियंत्रण को और सशक्त बनाये जाने पर विशेष ज़ोर दिया गया, जिससे जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके।
यह बैठक पुलिस विभाग की पारदर्शिता, दक्षता एवं त्वरित कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बरेली पुलिस अपराधियों के सत्यापन एवं जांच प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।




