Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सेक्टर बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

महासमुंद 23 फ़रवरी 2026/ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित सेक्टर बैठक में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का विजिट कर कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
सेक्टर बैठक के अंतर्गत सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी एवं गड़फुलझर सेक्टर के स्वास्थ्य संस्थानों में विजिट किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली, बसना, पिथौरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा, तोषगांव, लम्बर, भंवरपुर, बहमनी, सलडीह, खल्लारी, खमरिया, खट्टी, बरौली एवं सेक्टर गड़फुलझर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एमडीए कार्यक्रम की प्रगति, मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) में कमी, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीबी केस खोज एवं उपचार तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करना विभाग की प्राथमिकता है। नियमित सेक्टर बैठक एवं फील्ड विजिट के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक एवं विजिट में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे, नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ. ज्योति साहू, आर सी एच नोडल, आरएमएनसीएच ए सलाहकार श्री संदीप चंद्राकर एनएलईपी सलाहकार श्री एकेश्वर शुक्ला, नोडल अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर, डीटीसी (एनटीईपी) श्री उत्तम श्रीवास, पीएमडीटीसी श्री घनश्याम देशमुख, सीपीएम श्री राहुल ठाकुर एवं एफएलसी श्री तेजस राठौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel