रुड़की अपडेट: महिला ने लगाया प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप,

  • रूड़की*

अरशद हुसैन
9997204820,8077032827

स्टोरी- महिला ने लगाया प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप

एंकर- रुड़की के कर्नल एकनलेव निवासी एक महिला ने पत्रकार वार्ता कर कुछ लोगों पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार प्लॉट का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और उसके बावजूद प्लॉट में जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है। महिला ने पुलिसकर्मियों पर आरोपियों का साथ देने का आरोप भी लगाया है।
आपको बता दें कि रुड़की के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वंदना त्यागी पत्नी गौरव त्यागी ने बताया कि उन्होंने 2015 में कर्नल एंक्लेव स्थित एक प्लॉट अपने परिचित को बेचा था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पैसे बाद में देने की बात कहते हुए प्लॉट का बैनामा करवा लिया। आरोप है कि उसके बाद जब भी पैसे मांगे वह किसी ना किसी बहाने से टालमटोल करता रहा कभी बीमारी एवं कभी किसी और बात का बहाना लेकर पैसा देने में आनाकानी करता रहा। परेशान होने के बाद आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत की और बाद में मामला न्यायालय में चला गया। आरोप है कि उसने अब प्लॉट पश्चिमी उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया है जिसने प्लॉट में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वंदना त्यागी के अनुसार प्लॉट का विवाद अभी न्यायालय में विचाराधीन है और जब तक वहां से कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक प्लाट में कोई निर्माण नहीं किया जा सकता लेकिन इसके बावजूद दूसरे पक्ष के द्वारा प्लॉट में निर्माण कार्य कराए जा रहा है। महिला का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस भी दूसरे पक्ष का साथ दे रही है। महिला ने उच्चाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है साथ ही न्यायालय के आदेश आने तक प्लॉट पर निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की है।

बाईट- वंदना त्यागी (पिड़िता )

बाईट- गौरव त्यागी (पीड़िता का पति)

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: नाली की सफाई ना होने से नगर वासियों में भारी आक्रोश ,स्वयं कर रहे नाली की सफाई

Wed Nov 30 , 2022
नाली की सफाई ना होने से नगर वासियों में भारी आक्रोश ,स्वयं कर रहे नाली की सफाई विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 बिरुवा पुर में स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि नगर के सफाई कर्मियों द्वारा नाली की सही तरीके […]

You May Like

Breaking News

advertisement