रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप है, रुद्राभिषेक से भगवान शिव होते हैं प्रसन्न : आचार्य लेखवार

रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप है, रुद्राभिषेक से भगवान शिव होते हैं प्रसन्न : आचार्य लेखवार।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक ने सर्वकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे निरंतर सावन पूजन में शुक्रवार को श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता अपने परिवार के सदस्यों विमलादेवी, नमन एवं चीका से हिमांशु के साथ शामिल हुए।
इस मौके पर गुप्ता के परिवार ने यजमान के तौर पर पुरे विधि विधान से रुद्राभिषेक किया एवं सर्वकल्याण की कामना की।
रुद्राभिषेक करवा रहे आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने बताया कि सावन मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन में भगवान शिव का पूजन पूरे श्रद्धा भाव से किया जाता है और रुद्राभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक में भगवान शिव को पवित्र जल, दूध, शहद, घी इत्यादि को समर्पित किया जाता है। उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक महादेव को प्रसन्न करने का रामबाण उपाय है। रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप है। इस अवसर पर के.के. कौशिक, टेक सिंह, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन एवं मंत्र जाप करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने की प्रेसवार्ता,बृजभूषण को संरक्षण दे रही है बीजेपी : डॉ. रजनीश जैन

Sat Jul 22 , 2023
आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने की प्रेसवार्ता,बृजभूषण को संरक्षण दे रही है बीजेपी : डॉ. रजनीश जैन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मंत्री संदीप सिंह पर घिनौने आरोप, फिर भी मंत्री पद पर बरकरार: डॉ. रजनीश जैन।मणिपुर घटना से […]

You May Like

Breaking News

advertisement