गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में होगा शंखनाद एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक

गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में होगा शंखनाद एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा से पूरी होगी हर मनोकामना पूर्ण और कटेंगे सारे कष्ट : महंत सर्वेश्वरी गिरि।

कुरुक्षेत्र, 16 फरवरी : भारत साधुसामाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज की प्रेरणा से गोविंदानंद आश्रम में स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों द्वारा शंखनाद एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। महंत सर्वेश्वरी गिरि जी ने बताया कि आश्रम में पूरा दिन महाशिवरात्रि पर दूर दूर से आने वाले यजमानों एवं शिव भक्तों के लिए ब्रह्मचारियों द्वारा महाभिषेक एवं शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से पूजन होगा। उन्होंने बताया कि भोलेनाथ का अभिषेक दूध से करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है वही ईख के रस से प्रचुर मात्रा में मां लक्ष्मी की प्राप्ति नीव ग्लोव से दुखों का निवारण होता है भस्मी के अभिषेक से भोले बाबा की कृपा बनी रहती है।
महंत जी ने बताया कि भगवान शिव कल्याण के देवता माने जाते हैं। पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देने वाले भगवान शिव को उनके भक्त देवों के देव महादेव, औढरदानी, भोलेनाथ, शंकर, गंगाधर, नीलकंठ, बाबा आदि नाम से बुलाते हैं। महंत जी ने बताया शिव की साधना का सबसे बड़ा महापर्व महाशिवरात्रि को माना गया है, जो कि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। भगवान शिव की कृपा दिलाने वाले इस पावन पर्व पर साधक विभिन्न प्रकार की पूजा के माध्यम से देवों के देव महादेव को मनाने और अपनी मनोकामना को पूरा करने का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। महंत जी ने बताया भगवान शिव के महापर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। इसमें रुद्र शब्द का अर्थ भगवान शिव है अर्थात शिव का अभिषेक। जिसे विधि-विधान से करने पर जीवन से जुड़े सभी दोष, रोग, शोक दूर होते हैं और शिव कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक का अलग-अलग महत्व बताया गया है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर कस्बे में सांसद दिनेश लाल यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत

Thu Feb 16 , 2023
मेहनगर कस्बे में सांसद दिनेश लाल यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत मेहनगर कस्बे में सांसद दिनेश लाल यादव का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही मेहनगर से होते हुए सांसद दिनेश लाल यादव पवनी खुर्द गांव पहुंचे जहां पर ग्रामीणों की समस्या सुनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement