रुद्रपुर उत्तराखंड:वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने ठाकुर नगर विवेक नगर मे पैदल भ्रमण कर लोगों की सुनी जनसमस्याएं

रुद्रापुर: वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने ठाकुर नगर विवेक नगर और राजा कालोनी में पैदल भ्रमण कर जनसमस्याए सुनी। और लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धिया बतायी। भ्रमण कार्यक्रम के तहत ठाकुर नगर विवेक नगर और राजा कालोनी में पहुंचे। वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरानश्री शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। महोल्लेवासियो ने उन्हें सडक़, बिजली, आर्थिक सहायता सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिनका उन्होंने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। नुक्कड़ सभाओ को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शर्मा ने लोगों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि अपने तीन माह के कार्य काल में प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर अपनी मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री धामी जन समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर हैं। इसके साथ ही जरूरत मंदो की मदद के लिए भी वह प्रयास कर रहे हैं। सीएम धामी ने अपने तीन माह के कार्य काल में अब तक युवाओं के लिए 22 हजार सरकारी नौकरियों की सौगात देने के साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर दिये हैं। शर्मा ने कहा कि धामी सरकार के फैसलों से जनता मे उत्साह है जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। प्रदेश में एक बार फिर सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस दौरान सत्यपाल गंगवार, मदन लाल,प्रेम पाल गंगवार, प्रताप गंगवार, राम चंद्र मौर्य, शिव कुमार, प्रमोद रस्तोगी, विनोद कुमार, वेद राम, दीपक राठौर, काशीराम, गजाधर, नारायण लाल,बाबू राम, राम किशोर,राकेश कुमार, सुशीला रस्तोगी, सावित्री देवी, राजवती रस्तोगी, किशोर यादव आदि लोग मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

300 ਯੂਨਿਟ ਮੁਫਤ ਬਿਜਲੀ ਸਭ ਨੂੰ ਮਿਲੇ : ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ

Tue Oct 5 , 2021
ਮੋਗਾ : 05 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਮੋਗਾ ਦੇ ਨੇਚਰਵੇ ਪਾਰਕ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੋਹਤਬਰ ਜਨਰਲ ਵਰਗ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ, ਪੰਕਜ ਚੋਪੜਾ,ਰਾਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ,ਵਿਨੋਦ ਸ਼ਰਮਾ,ਪਰਦੀਪ ਚੋਪੜਾ ਤੇ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਆਦ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ।ਸੰਜੀਵ ਬਠੱਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement