हर्षिल-गंगोत्री से दोपहर तक 274 तीर्थ यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तराखंड देहरादून

हर्षिल-गंगोत्री से दोपहर तक 274 तीर्थ यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू,
सागर मलिक

*दर्जनों यात्रियों को उत्तरकाशी और देहरादून पहुँचाया गया

श्रद्धालुओं ने कहा, शुक्रिया देवभूमि

आईटीबीपी, एनडीआरएफ व प्रशासन राहत कार्यों में जुटे*

उत्तरकाशी। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आयी आपदा के बाद गुरुवार को राहत व बचाव कार्य में तेजी देखी गयी।
कई ग्रामीणों ने भी फंसे यात्रियों की भरपूर मदद की। उनकी सेवा से श्रद्धालु गदगद नजर आए।

विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जगह-जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से हेली सर्विस के जरिये यात्रियों को लिफ्ट किया गया। क्षेत्र में संचार सुविधा व बिजली की समस्या को ठीक करने की भी कोशिश जारी है।

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों से राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। सचिव, आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने बताया कि दोपहर तक 274 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित हर्षिल लाया गया है, जिनमें विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

राज्यवार विवरण इस प्रकार है:

गुजरात – 131

महाराष्ट्र – 123

मध्य प्रदेश – 21

उत्तर प्रदेश – 12

दिल्ली – 7

राजस्थान – 6

कर्नाटक – 5

असम – 5

तेलंगाना – 3

पंजाब – 1

इन यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी व देहरादून लाने की प्रक्रिया सतत जारी है।

इसी क्रम में अब तक 135 यात्रियों को हर्षिल से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 100 यात्रियों को उत्तरकाशी व 35 यात्रियों को देहरादून सुरक्षित भेजा गया है।

राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियाँ संयुक्त रूप से राहत कार्यों में लगी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं।
सुरक्षित निकाले गए यात्रियों ने राज्य सरकार व बचाव दलों का आभार जताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खोया मंडी में छापेमारी दुकानदारों में मचा हड़कंप

Fri Aug 8 , 2025
रायबरेलीरिपोर्ट विपिन राजपूत रायबरेली मे रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य विभाग की टीम के साथ गुरुवार को शहर की खोया मंडी में छापेमारी की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार […]

You May Like

advertisement