हरियाणा: प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में शहीदों को किया गया नमन

प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में शहीदों को किया गया नमन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में देश का पहला शहीदी स्मारक।
आधुनिक सुवधाओ से संपन्न है कुरुक्षेत्र का प्रेरणा वृद्धाश्रम।

कुरुक्षेत्र, 23 सितम्बर : कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर वृद्धाश्रम में स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन किया व श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। बरसात के बावजूद प्रेरणा के सदस्य देश के लिए शहादत देने वाले जवानों को नहीं भूले। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक समाजसेवी जय भगवान सिंगला ने कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम में जब शहीदी स्मारक की स्थापना हुई थी तो तत्कालीन आर्मी चीफ वी पी मलिक ने कहा था कि देश में किसी भी एन जी ओ द्वारा बनाया गया यह पहला शहीदी स्मारक है जो इनडोर है। ऐसे स्मारक पर हम समय समय पर एकत्रित हो कर देश के लिए शहीद होने वाले महान सपूतों को श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हैं। सिंगला ने बताया कि शहीदी दिवस पर शहीदों को नमन किया। आज भारतीयों का जीवन सुखी एवं विकासशील इन्हीं शहीदों की वजह से है। इस अवसर पर प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर, आशा सिंगला, हरबंस कौर तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शहीदों को नमन करते हुए प्रेरणा के सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: समय को पहचान कर कड़ी मेहनत करने वाला हमेशा आगे बढ़ता है : डॉ. रामेन्द्र सिंह

Fri Sep 23 , 2022
समय को पहचान कर कड़ी मेहनत करने वाला हमेशा आगे बढ़ता है : डॉ. रामेन्द्र सिंह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कर्मचारी के शासकीय सेवा में नियुक्ति पर किया अभिनंदन। कुरुक्षेत्र, 23 सितम्बर : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में कार्यरत पिंकी रानी के हरियाणा सरकार […]

You May Like

advertisement