Uncategorized

14–15 फरवरी को आज़मगढ़ में आयोजित होगा सरदार पटेल इंटर-स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट–2026

मऊकुतुबपुर, सगड़ी, आज़मगढ़ में अंतर-राज्यीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट

IDEA and Startup Purv की “सरदार पटेल वॉलीबॉल क्लब” पहल

● विजेता ₹51,000, उपविजेता ₹31,000, मैन ऑफ द सीरीज़ ₹10,000

● बेस्ट लिबेरो, सेटर एवं अटैकर को ₹5,000–₹5,000 पुरस्कार

● खेल संस्कृति से क्लब, कौशल और स्टार्टअप विकास की दीर्घकालिक योजना

आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश), 12 फरवरी 2026 : पूर्वांचल एवं ग्रामीण भारत में युवाओं के कौशल विकास, खेल प्रतिभा संवर्धन, नवाचार तथा स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत सामाजिक संस्था IDEA and Startup Purv द्वारा 14 एवं 15 फरवरी 2026 को “सरदार पटेल इंटर-स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट–2026” का आयोजन केशव विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर, मऊकुतुबपुर, सगड़ी, आज़मगढ़ में किया जा रहा है।

यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के समग्र विकास की एक व्यापक और चरणबद्ध पहल की शुरुआत है। संस्था की योजना इस क्षेत्र के आस-पास के गांवों से खेल संस्कृति विकसित करने, गांव स्तर पर स्पोर्ट्स क्लब स्थापित करने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को संगठित मंच प्रदान करने की है। 

इसके पश्चात इन्हीं युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, स्टार्टअप जागरूकता एवं उद्यमिता कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रकार गांव-गांव खेल संस्कृति से क्लब, क्लब से स्किल और स्किल से स्टार्टअप/उद्यमिता तक एक सतत विकास श्रृंखला विकसित की जाएगी।

इसी क्रम में आज़मगढ़ जनपद के हर्रैया एवं अज़मतगढ़ ब्लॉकों को प्रारंभिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां चरणबद्ध रूप से खेल, स्किलिंग और स्टार्टअप गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को ₹51,000, उपविजेता को ₹31,000 तथा मैन ऑफ द सीरीज़ को ₹10,000 प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ अटैकर, सर्वश्रेष्ठ लिबेरो और सर्वश्रेष्ठ सेटर को ₹5,000–₹5,000 की विशेष पुरस्कार राशि दी जाएगी। दर्शकों के लिए QR कोड आधारित सहभागिता प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. ओंकार राय,  पूर्व महानिदेशक, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI); पूर्व विकास आयुक्त (SEZ – IT/ITeS); तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, स्टार्टअप ओडिशा,  ने कहा,यह पहल केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर प्रतिभा पहचान, संरचित प्रशिक्षण और दीर्घकालिक खिलाड़ी विकास का प्रयास है। हमारा उद्देश्य खेल को आधार बनाकर युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें कौशल और स्टार्टअप अवसरों से जोड़ना है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं नवाचार सृजित हों और आज़मगढ़ क्षेत्र एक उभरते हुए स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित हो सके तथा खेल से संबंधित रोजगार एवं अन्य अवसरों में भी इस क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel