सरोज गुप्ता बनी श्री गोविंदानंद संकीर्तन मंडल की प्रधान : महंत बंसी पुरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा 15 दिसंबर :
पिहोवा के शिवपुरी रोड पर श्री गोविंदानंद आश्रम में आज महंत बंशीपुरी जी महाराज की अध्यक्षता में महिलाओं की एक विशेष बैठक हुई। बैठक में श्री गोविंदानंद महिला संकीर्तन मंडल का गठन करने बारे विचार किया गया । इस बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया की महिलाओं की भागीदारी धर्म प्रचार संकीर्तन व समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हो इसके लिए श्री गोविंदानंद महिला संकीर्तन मंडल के नाम से महिला मंडल के गठन करने पर निर्णय किया गया । श्री गोविंदानंद आश्रम में हुई इस बैठक में महंत बंसी पुरी जी महाराज महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज, रेणु गोसाई , लाजो शर्मा, बबली शर्मा, अंजू सेतिया, किरण बहल नीलम छाबड़ा अनीता छाबड़ा, परमेश्वरी, रश्मि बंसल, भतेरी देवी, नीलम आहूजा, पूनम शर्मा, मानवी बहल, निर्मल, लक्ष्मी देवी, पप्पो देवी, भगवती देवी, सनेह, रेखा, सोनिया रानी, उर्मिला अत्रि, उपस्थित थी । सभी ने सर्वसम्मति से सरोज गुप्ता को श्री गोविंदानंद महिला संकीर्तन मंडल का प्रधान चुन लिया । सरोज गुप्ता के प्रधान चुने जाने के बाद महंत बंसी पुरी जी ने उन्हें श्री गोविंदानंद महिला संकीर्तन मंडल की कार्यकारिणी गठन करने का अधिकार सौंपा कि वह कुछ दिनों में ही संकीर्तन मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर धर्म प्रचार कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले। इसी तरह से बड़ा शिवाला पृरिथेश्वर महादेव महिला संकीर्तन मंडल भी धर्म प्रचार में कई वर्षों से लगा हुआ है । इस मंडल के गठन के बाद दोनों संकीर्तन मंडल मिलजुल कर धर्म प्रचार कार्य में हिस्सा लेंगे , और बढ़ चढ़कर समाज सेवा के लिए व हिंदू धर्म के प्रचार के लिए सेवा कार्य करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधि का विधान अपने लिए भी नहीं बदलते विधाता : विकास दास महाराज

Wed Dec 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 समस्त श्यामप्रेमी परिवार, कुरुक्षेत्र द्वारा श्रीमद् भागवत कथा आयोजन संपन्न।श्री श्याम संकीर्तन में पहुंचे पार्श्व गायक कुमार विशु। कुरूक्षेत्र,15 दिसंबर : समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरूक्षेत्र द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में श्री गीता धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मंगलवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement