बिहार: बिहार सरकार के फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नरपतगंज के सत्यम भगत ने प्रथम पुरुस्कार

बिहार सरकार के फोटोग्राफी प्रतियोगिता में नरपतगंज के सत्यम भगत ने प्रथम पुरुस्कार

अररिया
बिहार सरकार द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। ये आयोजन बिहार के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए की गई थी। इस प्रतियोगिता में अररिया जिला से प्रथम पुरस्कार नरपतगंज निवासी अरविंद कुमार भगत के पुत्र सत्यम भगत को मिला है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा शुक्रवार को पटना के होटल लेमन ट्री में उसे सर्टिफिकेट, दस हजार का चेक और अन्य उपहार से पुरस्कृत किया गया। सत्यम ने बताया कि फोटोग्राफी में उसका बचपन से रुचि रहा है। उन्होंने सुपौल जिले के गनपतगंज स्थित विष्णु मंदिर का आकर्षक फ़ोटो क्लिक किया था। जब ऑनलाइन उन्हें इस कंपीटिशन के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी फोटो सबमिट कर दी थी। उन्हें यकीन नहीं था कि वह पुरस्कार के लिए चयनित हो जायेगा। जब उन्होंने मेल चेक किया तब उन्हें काफी खुशी हुई थी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अररिया जिला के सत्यम भगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर सत्यम के सफलता पर माता पिता व घर परिवार के अलावे नरपतगंज व जिले के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: सीमांचल ने देश में हमेशा गंगा जमुनी तहजीब का दिया है पैगाम

Sat Aug 19 , 2023
,सीमांचल ने देश में हमेशा गंगा जमुनी तहजीब का दिया है पैगाम.,जद यू का करवाने इत्तेहाद व भाईचारा कांफ्रेंस अररिया में आयोजित.नफरत और भय फैलाने वाली केंद्र सरकार को लोक सभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प.अररियाजद यू का करवा ए इत्तेहाद और भाईचारा शनिवार को टाउन हॉल अररिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement