सौमयाजी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभराय महाराज ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

सौमयाजी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभराय महाराज ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित प्रियाकांत जू मन्दिर के सभागार में अध्यात्म गौसेवा मिशन ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा संपन्न हुए परम् भागवत गो. चतुर्वेदी मनहरलाल शास्त्री महाराज के 21वें तिरोभाव महोत्सव में नगर के प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद्, पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट का उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान श्रीविभूषित जगद्गुरु श्रीमद्विष्णुस्वामी वल्लभाचार्य महाप्रभु संप्रदाय वैष्णवाचार्य मोटा मन्दिर, गादीपति सौमयाजी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभराय महाराज (सूरत) ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर दिया।
इस अवसर पर पीपाद्वाराचार्य श्रीमज्जगद्गुरु बाबा बलराम दास देवाचार्य महाराज, जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले), पुष्टि मार्ग संप्रदाय के परम् विद्वान बसंत लाल महाराज, पूर्व प्राचार्य डॉ. रामकृपालु त्रिपाठी, महोत्सव के संयोजक गौभक्त पंकज शास्त्री महाराज, भागवताचार्य श्रीहरि वर्षा कौशल, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानन्द गिरि महाराज, गोवर्धन के विधायक पूरन प्रकाश, प्रमुख समाजसेवी पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, भागवताचार्य मारुतिनन्दन वागीश महाराज, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, आचार्य बद्रीश महाराज, डॉ. अशोक शास्त्री, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, आचार्य विपिन बापू, अशोक व्यास, सौरभ गौड़, ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह (एडवोकेट), पण्डित योगेश द्विवेदी, दिनेश शर्मा फलाहारी, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमारी बाल पीढ़ी ही हमारी संस्कृति, संस्कार एवं शिक्षा के संवाहक होते हैं : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Thu Jun 26 , 2025
हमारी बाल पीढ़ी ही हमारी संस्कृति, संस्कार एवं शिक्षा के संवाहक होते हैं : डा. श्रीप्रकाश मिश्र वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा बाल अभिमन्यु छत्रावास के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ग्रीष्मकालीन बाल चरित्र निर्माण शिविर मे बाल पीढ़ी के समग्र विकास में संस्कार, संस्कृति एवं शिक्षा […]

You May Like

advertisement