एस.पी.एस.टी.आई. संस्था द्वारा राज्य के 9 जिलों में विज्ञान जागरूकता शिविर आयोजित

एस.पी.एस.टी.आई. संस्था द्वारा राज्य के 9 जिलों में विज्ञान जागरूकता शिविर आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जागरूकता शिविरों में विद्यार्थियों को बताया वैज्ञानिक दृष्टिकोण समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है।

कुरुक्षेत्र, 6 जून : प्रदेश भर में विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया संस्था द्वारा अभियान चलाया जा तरह है। संस्था द्वारा हरियाणा के 8 जिलों में समर स्कूल कैंप प्रेरणा-2023 के अंतर्गत का विज्ञान जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया है।
यह कार्यक्रम संस्था के संस्था के प्रेसिडेंट एवं पूर्व मुख्य सचिव हरियाणा आई.आई.ए.एस. धर्मवीर, संस्था की महासचिव रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब यूनिवर्सिटी केया धर्मवीर द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे हैं।
मंगलवार के एस.पी.एस.टी.आई. संस्था के समर कैम्प का शुभारम्भ अनुराग अग्रवाल वरिष्ठ आई.ए.एस. हरियाणा द्वारा किया गया।
विज्ञान विशेषज्ञ जो कि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी हैं, ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा किस प्रकार विज्ञान हमारे दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है और इसका प्रयोग हम दिन प्रतिदिन अपने कार्यों को आसान बनाने के लिए करते हैं।
शिक्षाविद लता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व सहयोगियों का कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद किया और साथ ही समाज को संदेश देते हुए कहा विज्ञान का प्रयोग कर हम भविष्य को और अच्छा बना सकते हैं।
संस्था के मैनेजर महिपाल शर्मा ने बताया कि यह समर स्कूल 9 जिलों में संस्था द्वारा लगाए गए हैं जो कि काफी अच्छे से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं और साथ ही साथ विज्ञान के प्रति जागरूक किया और बताया वैज्ञानिक दृष्टिकोण समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है।
कार्यक्रम में सतपाल सिंह, विज्ञान विशेषज्ञ पूजा खेड़ा ने अनुराग अग्रवाल का स्वागत किया। अग्रवाल ने बताया संस्था द्वारा किया गया यह कार्य बहुत ही सराहनीय कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज दोनों के लिए लाभदायक है।
शिविर के अवसर पर विद्यार्थी, विशेषज्ञ एवं संस्था के पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बिदुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर चल रहा है,

Tue Jun 6 , 2023
जफर अंसारी लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर चल रहा है यहां सब कुछ वन विभाग व खनन विभाग के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है बिन्दुखत्ता क्षेत्र में खनन माफिया खेतों में जेसीबी लगाकर तथा बड़े बड़े […]

You May Like

advertisement