कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए सम्मानित

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए सम्मानित।

आजमगढ़। कृषि महाविद्यालय के सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ प्रकाश यादव एवं डॉ टी पांड्याराज ने कृषि, वानिकी, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा पर वैश्विक प्रयास विषय पर आयोजित हुए अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। जिसका आयोजन 17-19 सितंबर 2022 को नेपाल के पोखरा में स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के वानिकी संस्थान में किया गया। इस अवसर पर दोनों ही वैज्ञानिकों को सस्य विज्ञान विषय में किए गए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यंग एग्रोनॉमिष्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने दोनों वैज्ञानिकों को बधाई दी और उन्हें उत्कृष्ट कार्य करके महाविद्यालय को और ऊंचाई तक पहुचाने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों ने उन्हे बधाई देकर स्वागत किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत

Sat Sep 24 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत। जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए मदन लाल चौधरी। आजमगढ़। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में भारतीय सभ्यता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रथम बार लखनऊ से चलकर आए बतौर […]

You May Like

advertisement