श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर में कथा का दूसरा दिन।30 व वार्षिकोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महामाई के पावन चैत्र नवरात्र और हिंदू नव संवत्सर के दूसरे दिन स्थानीय श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर जनकपुरी में वार्षिकोत्सव में वृंदावन रमन रेती से पधारे कथा व्यास श्रद्धेय मधुर कृष्ण शास्त्री जी द्वारा 9 दिवसीय पावन श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया । व्यास पीठ से समस्त संगत को नव संवत्सर की मंगलकामनाएं देते हुए नवरात्र और राम नवमी की महत्ता का बखान किया गया । तथा कार्यक्रम में श्री प्रिंस खुराना जी सपत्नीक मुख्य यजमान बने, कार्यक्रम में स्थानीय धार्मिक संस्थाओं ने सहभागिता दी।
मन्दिर के पदाधिकारियों द्वारा समस्त संगत का साधुवाद किया गया । भजन गायक जगदीश भाटिया ने बताया कथा 26 मार्च तक शाम 7:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगी 27 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक श्री राम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें अमृत तुल्य भंडारा भी होगा।



