सेवा से मिलती है आत्म संतुष्टि:डा. अरुण कुमार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दो अति जरूरतमंद गरीब कन्याओं की शादी में सामान दिया और राम भजन भी किया।
बरेली। स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दो अति जरूरतमंद कन्याओं की शादी का सामान मेकनियर रोड स्थित सी.ए. राजेन विद्यार्थी के आवास पर हुआ। जिसमें स्वाले नगर की एक कन्या और दूसरी चंदन नगर सी.बी.गंज कन्या को टीन का बड़ा बक्सा,रज़ाई गद्दा, फाइबर का मेज कुर्सी का सेट,साड़ियां, स्टील का डिनर सेट और नकद राशि देते हुए पर्यावरण वन मंत्री डा. अरुण कुमार, सी ए राजेन विद्यार्थी क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सत्येन्द्र सक्सेना ,शालिनी विद्यार्थी ने कहा सेवा से मिलती है आत्म संतुष्टि यह ईश्वरीय सेवा है इसे करते रहना चाहिए। राम भजन की संध्या का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने राम जी की निकली सवारी, अरूणा सिन्हा ने मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएँगे, ऋचा टंडन तथा शालिनी विद्यार्थी ने राम नाम के हीरे मोती में तो लुटाऊँ गली गली, सीए राजेन विद्यार्थी ने जिसके हृदय में राम नाम बंद है, ए एल गुप्ता ने प्रभु आप की कृपा से सब काम हो रहा है, अंजलि शर्मा ने ठुमक चलत राम चंद्र, विशाल मेहरोत्रा ने श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, डॉ रीता शर्मा ने मेरे मन में राम, रीता सक्सेना, सतेंद्र सक्सेना ने सजा दो घर को गुलशन सा ,मुकेश सक्सेना,रश्मि सक्सेना, मंजू लता इरा सक्सेना, सत्या शर्मा ,शचींद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, कमल सक्सेना आदि ने राम भजन प्रस्तुत करके वातावरण राममय कर दिया। कार्यक्रम में ए. पी.गुप्ता, अभय भटनागर, निर्भय सक्सेना, इं.धर्म देव शर्मा,राहुल शर्मा, सीए अखिल रस्तोगी, सी ए रीतेश अग्रवाल, सी एस अंकित अग्रवाल, निधि अग्रवाल,संजय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना ,मीना भटनागर, मितुल विद्यार्थी, इशिता विद्यार्थी,मयंक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सहित अनेक लोग शामिल रहे। भजन संध्या का संचालन सी ए राजेन विद्यार्थी और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्ञान दीप सेवा समिति द्वारा नवदुर्गो में भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन

Fri Apr 19 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ज्ञानदीप सेवा समिति द्वारा पूरे 9 दिन माता रानी का भजन- कीर्तन तथा सरकार द्वारा चलाई जाए योजना का प्रचार प्रसार मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में चलाया गया कन्या पूजन के साथ उन लोगों का सम्मान किया। जिन्होंने पूरे 9 दिन सहयोगी बने […]

You May Like

Breaking News

advertisement