अयोध्या: सनातन सेवा संस्थान के तत्वाधान में गोष्ठी एवं तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न

अयोध्या:——–
सनातन सेवा संस्थान के तत्वाधान में गोष्ठी एवं तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर सनातन सेवा संस्थान श्री राघवकुंज अयोध्या के तत्वाधान मे संस्थान के अध्यक्ष समृति शरण के संयोजन में आज दिनांक 4 जून रविवार को दोपहर 12बजे राम वाटिका धर्मशाला दिगंबर अखाड़ा में गोष्ठी एवं तुलसी पौधा वितरण का भव्य आयोजन संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे भाजपा नेता विशाल मिश्रा ने कहा आज मनुष्य प्रकृति के महत्व को कम करने में लगा हुआ है। आज मनुष्य के हर कार्य से प्रकृति पर नकारात्मक प्रभाव पढ़ रहा है।आज हवा, पानी और मृदा प्रदूषित हो गई है। मनुष्य लगातार पेड़-पौधों को काटता ही जा रहा है, जिससे इस प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है।जंगलों, तालाबों, नदियों एवं समुद्रों में कचरा फेंक दिया जाता है। जिससे इनकी सुंदरता के साथ-साथ इनकी उपयोगिता भी कम हो गई है।आज कारखानों एवं वाहनों से भी प्रदूषण बढ़ता ही चला जा रहा है। आज हम सभी को इस पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। हम सभी को मिलकर इस पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। यदि यह पर्यावरण ख़त्म होगा तो हम सभी का जीवन भी ख़त्म हो जाएगा।हमें पर्यावरण के महत्व के प्रति लोगों को और अधिक जागरूक करने की जरूरत है। हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और जितना हो सके उतना कम पेड़-पौधों को काटना चाहिए।
संस्थान के अध्यक्ष समृति शरण ने कहा सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है
भाजपा मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य ने कहा हम सभी भोजन एवं पानी के लिए इस पर्यावरण पर ही निर्भर करते है। इस पर्यावरण से हमें विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थ भी प्राप्त होते है।यह पर्यावरण में कईं तत्व होने के साथ-साथ काफी सुंदर भी है। इसमें नदियाँ, तालाब, जंगल, पर्वत एवं समुद्र भी है, जो अपने आप में ही बहुत सुंदरता बटोरे हुए है। इसमें शुद्ध हवा एवं पानी है। इस पृथ्वी पर विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतु रहते है। यह पर्यावरण ही हम जीव-जन्तुओं के जीवन को संतुलन बनाए रखता है।
गोष्टी के अन्त में आये हुए अतिथियों ने मौजूद सैकड़ो लोगो को संस्थान की तरफ से तुलसी पौधा का वितरण किया गया। संस्थान से जुड़े पदाधिकारी बालमुकुंद पाडे,सिद्दार्थ श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, चन्द्र मणि पाडेंय संस्थान के अध्यक्ष स्मृति शरण के अगुवाई मे आये हुए अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेजकर स्वागत किया एवं आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पार्षद अंकित त्रिपाठी, दीप चन्द्र राही,शैलेन्द्र अवस्थी, दुर्गेश दास,अल्पना पाडें,शालू पाडेय,नेहा पाडे,विपुल सिंह,एस आई रंजीत यादव,आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा कोर अनुभाग के आदेशों के अनुपालन में आग से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान हुआ आयोजित

Sun Jun 4 , 2023
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा कोर अनुभाग के आदेशों के अनुपालन में आग से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान हुआ आयोजित दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली: आग से बचाव एवम् बचाव के तहत जन जागरूकता अभियान कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रभागस्तरीय जनजागरूकता आभियान कार्यक्रम के साथ शरबत वितरण कार्यक्रम रविवार […]

You May Like

advertisement