कुरुक्षेत्र में वर्षों से किसानों की सुख समृद्धि के लिए श्री गणेश पूजा करते हैं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर शुरू किया पूजन।
कुरुक्षेत्र, 19 सितम्बर : करीब पांच दशकों से किसानों की सेवा करते हुए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद भी 76 वर्षीय वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों की सेवा को समर्पित किया हुआ है। सेवानिवृति के बाद भी डा. सिंह समय समय पर किसानों के खेतों में जाकर किसानों की फसलों की जांच करते हैं और किसानों को लाभ के लिए खेती की आधुनिक तकनीकों के बारे में भी अवगत करवाते रहते हैं।
साथ ही हर वर्ष श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर विधिपूर्वक भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर अपने परिजनों के साथ किसानों के लिए मंगल कामना भी करते हैं। इस वर्ष भी श्री गणेश चतुर्थी पर डा. सिंह ने श्री गणेश पूजन प्रारम्भ किया है। डा. सिंह ने कहा कि देवताओं में आराध्य भगवान श्री गणेश का महोत्सव चल रहा है। हर कोई अपनी सुख समृद्धि और दुःखों से मुक्ति के लिए भगवान श्री गणेश की शरण में है लेकिन उन्होंने अपने परिवार के साथ किसानों के लिए श्री गणेश की प्रतिमा अपने घर में स्थापित की है। उन्होंने बताया कि आज जीवन में उन्हें जो कुछ भी प्राप्त हुआ है, वह किसानों की सेवा के कारण ही प्राप्त है।
भगवान श्री गणेश का पूजन करते हुए कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह।