वरिष्ठ पत्रकार नितिन वालिया होंगे 25वें ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025’ से सम्मानित

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘मीडिया सेवा’ श्रेणी में चयन।

नई दिल्ली – लोहारू, प्रमोद कौशिक 3 अगस्त : लोक-समाज की प्रेरणा बनकर पत्रकारिता में जनहित का कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकार नितिन वालिया को 25 वें ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025’ के लिए ‘मीडिया सेवा’ श्रेणी में चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें अगस्त माह में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल प्रेम नाथ द्वारा पत्रकार नितिन वालिया के कार्यों को संज्ञान में लेते हुए चयनित किया गया तथा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार हेतु आमंत्रण पत्र प्रदान किया।
नितिन वालिया पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में वे लोक प्रेरणा, वाटिका टाइम्स, हरियाणा वाटिका, और वर्चुअल पोस्ट जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों के निदेशक एवं संपादक हैं। ये सभी पत्र नियमित रूप से लोहारू (हरियाणा) से प्रकाशित होते हैं।
वे वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक स्व. डॉ. एल.सी. वालिया जी के सुपुत्र हैं, जिन्होंने हरियाणा में पत्रकारिता को जन-जागरण का माध्यम बनाया। पिता के दिखाए मार्ग पर चलते हुए नितिन वालिया आज डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों में जनपक्षीय पत्रकारिता को समर्पित हैं।
वालिया विशेष रूप से ग्रामीण, किसान, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी संपादकीय दृष्टि और निष्पक्ष विचारधारा ने उन्हें हरियाणा व आसपास के राज्यों में युवा पत्रकारों का आदर्श बना दिया है।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल प्रेम नाथ ने कहा: “नितिन वालिया जी का पत्रकारिता में योगदान केवल समाचारों के प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने जनसरोकार को पत्रकारिता का आधार बनाया है। वे सच्चे अर्थों में ‘जन की आवाज़’ हैं, और ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार’ जैसे राष्ट्रीय मंच पर उनका सम्मान किया जाना पत्रकारिता जगत के लिए गौरव की बात है।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने कहा कि ऐसे पत्रकार जो सच्चाई, जनहित और सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं, वे समाज के स्तंभ होते हैं। नितिन वालिया का चयन उसी दिशा में एक सराहनीय पहल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र को किया जाएगा डिजिटल, लिया मीटिंग में निर्णय : डॉ. कृष्ण श्योकन्द

Sun Aug 3 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र की एजीएम की वार्षिक मीटिंग संस्था के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकद की अध्यक्षता में धर्मशाला में संपन्न हुई। मीटिंग में बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य, पूर्व प्रधान, शिक्षाविद, कार्यकारिणी सदस्यों सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मीटिंग में हुए निर्णय की […]

You May Like

Breaking News

advertisement