कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कौशिक बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश संगठन प्रचारक

कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कौशिक बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश संगठन प्रचारक।

चंडीगढ़, संजीव कुमारी 27 जनवरी : कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कौशिक श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश संग़ठन प्रचारक घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने नवनियुक्त प्रदेश संग़ठन प्रचारक प्रमोद कौशिक को संघ के हरियाणा प्रदेश के नए संग़ठन प्रचारक नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रमोद कौशिक एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। हरियाणा प्रदेश के संग़ठन प्रचारक पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा, “प्रमोद कौशिक के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। प्रमोद कौशिक ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने श्री प्रमोद कौशिक को प्रदेश संगठन प्रचारक पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), हरमिंदर नागपाल (चंडीगढ़), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), दिनेश मेहता (हिसार), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), पंकज सिंगला (पानीपत), जरनैल सिंह (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र के जिला संरक्षक देस राज भटनागर (कुरुक्षेत्र) व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव के दौरान होगा शिल्पकला और संस्कृति का अनूठा संगम : धुमन सिंह

Tue Jan 28 , 2025
पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव के दौरान होगा शिल्पकला और संस्कृति का अनूठा संगम : धुमन सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में प्रसिद्घ सूफी गायक कंवर ग्रेवाल और लोक कलाकार गजेन्द्र फौगाट की होगी प्रस्तुति।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आदि बद्री से करेंगे महोत्सव का शुभारंभ।लुप्त हो रही […]

You May Like

advertisement