वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया गया। थाने के अभिलेखों का रख रखाव सही/ठीक ठाक पाया गया और अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये। श्री आर्य द्वारा थाने की साफ सफाई सही पाये जाने पर पुलिस कर्मियो की प्रसंशा की गयी। उनके द्वारा अपराध, जनसुनवाई व शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गयी।
▪वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा समन, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट को उपनिरीक्षकवार आवंटित कर मानीटरिंग करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
▪वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा शीतकालीन के दृष्टिगत थाना चौकीदारों को कम्बल वितरित किये गये।
▪वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा प्रचलित विवेचनाओं का निस्तारण कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात थाना सिरौली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मीडिया बन्धुओं, व्यापार मण्डल, किसानों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मौजूद थाना क्षेत्र के व्यक्तियों से पुलिस की कार्यशैली को लेकर फीडबैक लिया गया, जिसमें सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा थाने की कार्य प्रणाली की सकारात्मक बातें बताई गयी। थाना प्रभारी सिरौली को शिकायतकर्ताओं के साथ सभ्य व्यवहार करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। वार्ता के क्रम में जनता के व्यक्तियों द्वारा थाना क्षेत्र में कुछ पाइंटो पर एक्सीडेन्ट की संख्या ज्यादा होने की समस्या बतायी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिरौली को उक्त पाइंटो पर रोड साईन लगवानें हेतु निर्देशित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सिरौली पर नियुक्त निम्न पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये पुरस्कृत किया गया-
उ0नि0 राजकुमार को जनसुनवाई के दौरान मौजूद आमजन लोगों द्वारा दिये गये फीडवैक, उनके अच्छे व्यवहार/उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
का0 निशान्त चौधरी को वर्दी का टर्न आउट अच्छा होने व अनुशासित होने पर पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
हे0का0 वेदराम, हे0का0 सुधीर, का0 सतेन्द्र को जनसुनवाई के दौरान मौजूद आमजन लोगों द्वारा दिये गये फीडवैक, उनके अच्छे व्यवहार/उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र कुमार को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति व हे0का0 सतेन्द्र सिंह को मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार/प्रतीक चिन्ह लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल की टंकी पर चढ़ी महिला ने किया हंगामा, बोली बम से उड़ा दूंगी अस्पताल, गिरफ्तार

Thu Feb 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह अस्पताल की टंकी पर चढ़ गई और पूरे अस्पताल हो बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। […]

You May Like

advertisement