पीलीभीत हाईवे पर तीन बाइकों में भिड़ंत, एक की मौत दो गंभीर से घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : हाफिजगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार तीन बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लभेडा के पास शनिवार देर रात दो बाइकों आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवार बुरी तरह तड़पने लगे। इतने में एक और बाइक सवार तेज रफ्तार के साथ आया और हादसाग्रस्त बाइकों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल बाइक सवार नवाबगंज परोथी निवासी अनोखे लाल और नवाबगंज के मोहल्ला भट्टा निवासी रोहित कुमार को निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं नवाबगंज के मोहल्ला कुम्हारन निवीसी 30 वर्षीय महताब की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद महताब आलम के परिजन मौके पर पहुंच गए। देर रात पुलिस ने महताब आलम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक के सर में गंभीर चोट आईं जिससे उसकी मौत हो गई। महताब की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि महताब शनिवार शाम बरेली से अपने मेडिकल के लिए दवाई लेकर लौट रहा था इस दौरान तीन बाइकों की भिड़ंत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा की बैठक का हुआ आयोजन,16 फरवरी को मनाया जायेगा वसंतोत्सव

Mon Feb 3 , 2025
पवन कालरा ( संवाददाता) बरेली, : अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक विद्युत निरीक्षण भवन में आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता देवेन्द्र सिंह देवलिया ने की।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि इस बार का उत्तराखंड गौरव सम्मान अभिनेत्री श्वेता माहरा और अभिनेता अनिल घिल्डियाल को दिया जायेगा।महासचिव […]

You May Like

advertisement