वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा बिना अनुमति/अवकाश के अनाधिकृत रूप से गैर-हाजिर चल रहे पांच पुलिस आऱक्षियों को किया गया निलम्बित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा ड्यूटी से बिना अनुमति/अवकाश के अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने तथा गैरहाजिर चलने के कारणों की कोई सूचना भी नहीं दिये जाने आदि आरोपों के संबंध में उपरोक्त कृत्य के परिणामस्वरूप अपने पदीय दायित्वों के उल्लंघन, कर्तव्यपालन में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और कदाचार का परिचय देने के फलस्वरूप श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा *पांच पुलिस आऱक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है तथा विभागीय जांच आसन्न की गयी है। विवरण निलम्बित पुलिस आरक्षीगण : 1,आरक्षी 956 ना0पु0 रणधीर सिंह नियुक्ति- रिजर्व पुलिस लाईऩ जनपद बरेली ( दिनांक 03.05.2025 को ड्यूटी हेतु तलाश करने पर अनुपस्थित पाये जाने एवं तद्दिनांक से लगातार गैरहाजिर चलने आदि आरोप )
2.आरक्षी 30 ना0पु0 सावन कुमार नियुक्ति- डायल यू0पी0-112 जनपद बरेली ( दिनांक 27.05.2025 को अवकाश से वापसी न कराकर अनाधिकृत रूप तद्दिनांक से लगातार गैरहाजिर चलने आदि आरोप),3.आरक्षी 1525 ना0पु0 अमित कुमार नियुक्ति- रिजर्व पुलिस लाईन जनपद बरेली ( दिनांक 02.06.2025 को रात्रि गणना पर समय से उपस्थित न होकर अनाधिकृत रूप से तद्दिनांक से लगातार गैरहाजिर चलने आदि आरोप),4.आरक्षी 112 ना0पु0 सूरज कुमार नियुक्ति- रिजर्व पुलिस लाईऩ जनपद बरेली( दिनांक 06.11.2024 को ड्यूटी हेतु उपस्थित न होकर अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर होने, उक्त के अतिरिक्त पुनः दिनांक 26.04.2025 को रात्रि गणना पर समय से उपस्थित न होकर तद्दिनांक से लगातार गैरहाजिर चलने आदि आरोप )
5.आरक्षी 142 ना0पु0 अमित कुमार नियुक्ति- थाना भमौरा जनपद बरेली ( दिनांक 04.06.2025 को बिना अनुमति/अवकाश के अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर होने एवं तद्दिनांक से लगाातार गैरहाजिर चलने आदि आरोप)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बरेली की ओर से साथी विवेक मिश्रा का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया

Thu Jul 3 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि,बरेली की ओर गतदिवस को पूर्व छात्रों की ओर से हमारे साथी विवेक मिश्रा का जन्म दिवस पौधारोपण कर मनाया गया l श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज बरेली मे पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य एसपी पांडे,मणिकांत शर्मा, निहाल,आलोक […]

You May Like

Breaking News

advertisement