सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का कुरुक्षेत्र जिला के 419 गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया जिला के सभी नगर परिषद, पालिका व गांवों चला रहा है अभियान।

कुरुक्षेत्र, 16 जून : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया देश के विभिन्न राज्यों सहित हरियाणा व कुरुक्षेत्र जिला में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान, रोजगार एवं जल संरक्षण इत्यादि क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला संयोजक पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य अपने को स्पॉन्सर डाबर इंडिया के सहयोग से समाज सेवा एवं जरूरतमंदों को सहयोग करने के साथ साथ बच्चों को उनके भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन का कार्य भी है। पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट कुरुक्षेत्र जिला में करीब 15 सौ सम्मान सहयोग कार्यक्रमों के साथ जागरूकता कार्यक्रम एवं वर्कशॉप आयोजित कर चुका है। उन्होंने बताया कि सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का उद्देश्य जिला के सभी 419 गांवों तक पहुंचने का है।आगामी अभियान में हर गांव, कस्बे व शहर में ट्रस्ट के साथ सदस्य के रूप में लोगों को जोड़ा जाएगा। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया हर घर तक भी पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में काफी लोगों का साथ मिला है। भविष्य में उन संस्थाओं के सदस्यों व पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रमों में निस्वार्थ भाव से सहयोग किया है।
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला संयोजक पवन मित्तल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में गायत्री जयंती पर महंत राजेंद्र पुरी ने की खड़ी तपस्या

Sun Jun 16 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार में गायत्री जयंती पर शुरू हुआ अनुष्ठान व पूजन। कुरुक्षेत्र, 16 जून : रविवार को धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ गायत्री जयंती का पर्व मनाया। इसी के साथ गायत्री जयंती के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी व […]

You May Like

advertisement