सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने कुष्ठ आश्रम में टूथपेस्ट, शैंपू और शहद वितरित किया

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने कुष्ठ आश्रम में टूथपेस्ट, शैंपू और शहद वितरित किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

संत गुरु रविदास जी ने भक्ति भावना से समाज को एकता सूत्र में बांधने का काम किया : पवन मित्तल।

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्री राम कुष्ठ आश्रम डोडा खेड़ी कुरुक्षेत्र में रहने वाले सभी परिवारों को डाबर टूथपेस्ट, डाबर वाटिका शैंपू और शहद का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन कर किया। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपनी भक्ति भावना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान भी किया। उनकी भक्ति का तरीका दूसरों से अलग था। सभी धर्मों के लोग उनका और उनकी शिक्षाओं का सम्मान करते हैं। खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन, दिलबाग सोथा और रमेश थाना ने कहा कि गुरु पर्व खुशियों का पर्व है। इसे हमें जरूरतमंदों के साथ मिलकर मनाना चाहिए। जिससे हमारी खुशियां दोगुनी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी व उनके महान विचार, मानव के दृढ़ चरित्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हम सभी उनका अनुसरण करें। सेवा ट्रस्ट यूके ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से कुष्ठ आश्रम में रह रहे सभी परिवार के सदस्यों को डाबर टूथपेस्ट, डाबर शहद, डाबर वाटिका शैम्पू आदि सामान वितरित किए। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट से उषा सिलाई सेंटर कोऑर्डिनेटर पूजा सैनी, विक्की बिशनगढ, सुरेंद्र व सभी कुष्ठ आश्रम निवासी मौजूद रहे।
कुष्ठ आश्रम में टूथपेस्ट, शैंपू और शहद वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा महत्वपूर्ण, भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

Sun Feb 5 , 2023
सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा महत्वपूर्ण, भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ माघी पूर्णिमा पूजन व अनुष्ठान। कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी: मारकंडा नदी के तट पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement