सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर लगाया जूस का लंगर

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर लगाया जूस का लंगर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारत स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने भी ट्रस्ट के जूस लंगर में किया सहयोग।

कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में समाजसेवा की गतिविधियां निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में कैथल रोड़ पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के सामने डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रियल जूस का विशाल भंडारा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल द्वारा की गई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी का बहुत बड़ा योगदान है। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को मापा नहीं जा सकता है। जब तक देश और संविधान रहेगा, तब तक बाबा साहेब का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। हमें बाबा साहब की तीन प्रमुख शिक्षाएं- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, इन तीनों को ग्रहण कर जन कल्याण की राह यूँ ही प्रशस्त करते हुए आगे बढ़ते जाना है।
सेवा ट्रस्ट यूके भारत के खण्ड कोऑर्डिनेटर रमेश मास्टर थाना, संजीव गांधी ज्योतिसर व दिलबाग सौथा ने कहा कि भारत के संविधान के प्रमुख निर्माता, वंचितों व शोषितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर हम सब कोटि-कोटि नमन करते हैं।
भारत स्काउट गाइड के जिला आयुक्त राजेश वशिष्ट, उषा गुप्ता, सन्तरो देवी, पूजा सैनी ने कहा कि बाबा साहब व उनका महान व्यक्तित्व और शुद्ध विचार एक विकसित देश-प्रदेश की परिकल्पना में हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। उनकी जयंती पर सेवा ट्रस्ट की को-स्पोंसर डाबर के सहयोग से रियल जूस का अटूट लंगर लगाया गया है। इस अवसर पर राजू सैन, प्रमुख समाजसेवी विजय गर्ग, दीपक व राजेश कमोदा ने सेवा ट्रस्ट यूके की इस कार्य के लिए दिल खोलकर सराहना की और सेवा ट्रस्ट का धन्यवाद किया कि भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहब की जयंती पर जूस का जो विशाल भंडारा लगाया है वो काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर मास्टर प्रवीन गोयल, विक्की बिशनगढ, रविंदर डांडा, आशीष, शुभम, अमित कुमार, सुनील कुमार, केशव ठाकुर, प्रिन्स कुमार, मास्टर रामकुमार मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जूस का लंगर के अवसर पर ट्रस्ट सदस्य एवं लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क निर्माण के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान और सरपंच अड़े

Fri Apr 14 , 2023
सड़क निर्माण के स्थान पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान और सरपंच अड़े। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उपायुक्त से मिलने के बाद किसान आश्वस्त थे लेकिन सड़क निर्माण के लिए जे.सी.बी. मशीन पहुंची तो किसानों से उसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement