सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान निरंतर जारी

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान निरंतर जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बच्चों को वितरित किए गए टूथपेस्ट, शैंपू और शहद।

कुरुक्षेत्र, 3 फरवरी : सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का अभियान निरंतर जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के विशेषकर ग्रामीण आंचल में स्थित सरकारी स्कूलों में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीमें पहुंच रही हैं।
आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय समसीपुर कुरुक्षेत्र में पढ़ने वाले सभी बच्चों को डाबर टूथपेस्ट, डाबर वाटिका शैंपू और डाबर शहद वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक गेज पाल ने की। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण और विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। संस्था ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त बच्चों को डाबर टूथपेस्ट, शैंपू, और शहद भेंट किए। जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर राजेश सैन और दिलबाग ने भी सेवा ट्रस्ट के कार्य बारे विस्तार से बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में बहुत ही नेक कार्य कर रहा है। विशेष कर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्य गम्भीरतापूर्वक कर रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित सामान उपलब्ध करवा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक और बच्चों के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
टूथपेस्ट, शैंपू, और शहद वितरित किए जाने के अवसर पर बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश की तरफ से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर गांव मथाना में 6 फरवरी को

Fri Feb 3 , 2023
आदेश की तरफ से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर गांव मथाना में 6 फरवरी को।हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र आदेश : मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 फरवरी को गांव मथाना में डाकखाना के साथ स्थित नीम […]

You May Like

Breaking News

advertisement