सेवा ट्रस्ट यूके का ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य अभियान

सेवा ट्रस्ट यूके का ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का अभियान लगातार जारी।

कुरुक्षेत्र, 15 दिसम्बर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया एक ऐसी संस्था है जो कुरुक्षेत्र जिला के ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों में अपने अभियान के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिससे स्कूलों के विद्यार्थी स्वस्थ रहें। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र जिला में पिछले लम्बे समय से विशेषकर ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने  वाले बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागडो व कौलापुर में पढ़ने वाले बच्चों को डाबर टूथपेस्ट और टूथब्रश वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य शिक्षक राजकुमार मेहता ने की। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। संस्था अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से बच्चों को डाबर टूथपेस्ट उपहार स्वरूप भेंट कर रही है ताकि सभी बच्चों के दांत स्वस्थ रह सकें। सभी बच्चे हर रोज सुबह और शाम को प्रतिदिन टूथपेस्ट से ब्रश करें। टूथपेस्ट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर प्रवीण कुमार ने सेवा ट्रस्ट के कार्य बारे बताया कि सेवा ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में बहुत ही नेक कार्य कर रही है। विशेषकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित कार्य गम्भीरतापूर्वक कर रही है। उन्होंने विद्यालय परिवार की तरफ से संस्था का धन्यवाद किया। इस  मौके पर मिड डे मील वर्कर्स आशा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर्स व बच्चों के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
स्कूल के बच्चों को टूथपेस्ट देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के जग ज्योति दरबार महंत राजेंद्र पुरी सहित देश के अनेक संतों का मां ज्वाला जी के दरबार में हुआ संगम

Thu Dec 15 , 2022
कुरुक्षेत्र के जग ज्योति दरबार महंत राजेंद्र पुरी सहित देश के अनेक संतों का मां ज्वाला जी के दरबार में हुआ संगम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मां ज्वाला जी के दरबार में सनातन वैदिक राष्ट्र निर्माण के संकल्प के लिए कुरुक्षेत्र से शुरू हुए मां […]

You May Like

Breaking News

advertisement