राहगीरों के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने लगाया नारियल पानी का लंगर

राहगीरों के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने लगाया नारियल पानी का लंगर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 9416191877

विश्वविद्यालय थर्ड गेट पर सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने लगाया नारियल पानी लंगर।

कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के निकट नारियल पानी रियल जूस का विशाल भंडारा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि गर्मी में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने आमजन को गर्मी से राहत देने के लिए अपनी को-स्पोंसर डाबर के सहयोग से नारियल पानी का विशाल लंगर लगाया है। इस मौके पर आने जाने वाले सभी राहगीरों को नारियल पानी वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा ट्रस्ट टीम द्वारा जन कल्याण की राह यूँ ही आगे बढ़ते जाना है और भविष्य में भी नारियल पानी की सेवा ऐसे ही चलती रहेगी। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की खण्ड कोऑर्डिनेटर पूजा सैनी, संजीव गांधी ज्योतिसर व प्रमुख समाजसेवी राजू सैन ने सेवा ट्रस्ट यूके की इस कार्य के लिए दिल खोलकर सराहना की। सेवा ट्रस्ट यूके का धन्यवाद किया कि उमस भरे गर्मी के इस मौसम में नारियल जूस का जो विशाल भंडारा लगाया है वो काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर मास्टर रमेश गुप्ता, राजेश कुमार, समीर सैनी अंगद ठाकुर, साहिल सैन, वंश सैन मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के सदस्य नारियल पानी वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने किया पौधारोपण

Mon Aug 21 , 2023
रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने किया पौधारोपण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुजुर्गों की सुरक्षा पर हुई चर्चा। कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त : रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष बी.बी. जिंदल की अध्यक्षता […]

You May Like

Breaking News

advertisement