गीता प्रश्नावली प्रतियोगिता के 125 विद्यार्थियोंं को दिए 1 लाख 25 हजार रुपए के ईनाम : शांतनु शर्मा

गीता प्रश्नावली प्रतियोगिता के 125 विद्यार्थियोंं को दिए 1 लाख 25 हजार रुपए के ईनाम : शांतनु शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गीता प्रश्नावली प्रतियोगिता में देश भर से 55474 प्रतिभागियों ने दिए उत्तर।
सामान्य लोगों के 135 विजेताओं को भी दी 1 लाख 35 हजार रुपए की ईनाम राशि।

कुरुक्षेत्र 6 दिसंबर : उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 पर एनआईसी के सहयोग से 1 नवंबर से 18 नवंबर 2022 तक 18 दिनों के लिए ऑन लाईन गीता प्रश्नावली का आयोजन किया गया। इन 18 दिनों में एक दिन में 5 प्रश्न पूछे गए और 18 दिनों में कुल 90 प्रश्न पूछे गए। इस गीता प्रश्नावली प्रतियोगिता को 278 विद्यार्थियों, सामान्य लोगों सहित प्रमोटरों ने अहम भूमिका अदा की है। इन 278 लोगों में से 262 लोगों को 2 लाख 84 हजार रुपए की ईनाम राशि दी जाएगी। यह इनाम राशि सीधा विजेताओं के बैंक खातों में जमा करवा दी जाएगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मंगलवार को बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 को लेकर एनआईसी विभाग के अधिकारी विनोद सिंगला व उनकी टीम की तरफ से ऑन लाइन गीता प्रश्नावली प्रतियोगिता को 18 दिनों के लिए 1 नवंबर से 18 नवंबर 2022 तक चलाया गया। इस प्रतियोगिता में 55 हजार 474 लोगों ने भाग लिया। इसमें प्रत्येक दिन पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत को लेकर 5 प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता के 18 दिनों में कुल 90 प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में 278 में से 262 विजेता निकाले गए, इन सभी विजेताओं को 2 लाख 84 हजार रुपए की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में रोजाना रैंडमली चयन प्रक्रिया के माध्यम से सबसे ज्यादा अंक लेने वालों को विजेता की सूची में शामिल किया जाता था और रोजाना पहले 5 स्थान बनाने वाले प्रार्थियों को 1 हजार रुपए की इनाम राशि दी गई है। इसके बाद हरियाणा से 25 भाग लेने वालों को 1 हजार रुपए प्रत्येक प्रतिभागी को तथा पार्टनर राज्य मध्य प्रदेश से 10 प्रतिभागियों को 1 हजार रुपए प्रतिभागी ईनाम राशि रखी गई। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी 10 पुरस्कार तय किए गए और 10 पुरस्कार विदेशी लोगों के लिए रखे गए। इस प्रकार सामान्य लोगों के लिए 135 पुरस्कार की सूची तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि गीता प्रश्नावली प्रतियोगिता में नियमानुसार हरियाणा, मध्य प्रदेश, अन्य राज्यों तथा विदेशों से भी 125 विद्यार्थियों को विजेता सूची में शामिल किया गया है। इन विजेताओं के अलावा प्रथम 3 मोटीवेटर को 5 हजार रुपए प्रति मोटीवेटर तथा अगले 5 मोटीवेटर को 3 हजार रुपए प्रति मोटीवेटर तथा अगले 10 मोटीवेटर को 1 हजार रुपए प्रति मोटीवेटर का इनाम दिया जाएगा। इस प्रकार 18 मोटीवेटर को 40 हजार रुपए की राशि उनके खातों में जमा करवा दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्णा आयुष विवि के दो शिक्षकों को मिला अतिरिक्त कार्यभार

Tue Dec 6 , 2022
श्रीकृष्णा आयुष विवि के दो शिक्षकों को मिला अतिरिक्त कार्यभार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – समीर गौतम। कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. बलदेव कुमार के निर्देशानुसार श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल के 2 शिक्षकों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गए हैं। […]

You May Like

Breaking News

advertisement