ठेकेदारों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार – शशिकांत शर्मा

क्षेत्र में नाला और पुल का निर्माण कार्य कई दिनों से अधर में लटका- शशिकांत शर्मा

ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं- शशिकांत शर्मा

ठेकेदारों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार – शशिकांत शर्मा

सरकार केवल “खाना पूर्ति” कर रही- शशिकांत शर्मा

रायबरेली

रिपोर्ट- विपिन राजपूत

किसानों की समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन

रायबरेली के महराजगंज तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बिजली, पानी, खाद की किल्लत, भ्रष्टाचार और बर्बाद हो रही फसलों के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा और विधायक श्याम सुंदर भारती भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार केवल “खाना पूर्ति” कर रही है और ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। सपा प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में नाला और पुल का निर्माण कार्य कई दिनों से अधर में लटका हुआ है, लेकिन इसमें कोई प्रगति नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार इसमें आँखें मूंदे बैठी है। किसानों ने बताया कि धान की फसल बर्बाद हो चुकी है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा श्री राधा कृष्ण धाम में शुरू

Fri Sep 5 , 2025
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा श्री राधा कृष्ण धाम में शुरू। मानव ब्रह्मज्ञानी होकर ही बनता है प्रभु का सच्चा भक्त – साध्वी गरिमा भारती (पंजाब) फिरोजपुर/फरीदकोट, 05 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राधा कृष्ण धाम में पांच […]

You May Like

advertisement