उत्तरभारत के वेदाचार्य ब्राह्मणों द्वारा श्री अवधूत आश्रम कुरुक्षेत्र में विश्व कल्याण कॅरोना महामारी निवारण हेतू शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ।

उत्तरभारत के वेदाचार्य ब्राह्मणों द्वारा श्री अवधूत आश्रम कुरुक्षेत्र में विश्व कल्याण कॅरोना महामारी निवारण हेतू शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

महाराज जी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सांयकाल को होगी भजन संध्या।

कुरुक्षेत्र 21 जनवरी :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के श्री अवधूत आश्रम पिहोवा रोड कुरुक्षेत्र में परम पूज्य सद गुरु श्री महानंद ‘अवधूत’ जी महाराज की अनुकम्पा से आज से विश्व कल्याण कॅरोना महामारी निवारण हेतू आश्रम के संचालक षड्दर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज के सानिध्य में शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जिसकी पूर्णाहुति 28 जनवरी पौष पूर्णिमा को सम्पन्न होगी।
यज्ञ की सम्पूर्ण व्यवस्था श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महन्त महेश मुनि जी देख रहे है।
आश्रम परिसर में प्रतिदिन भजन संध्या सांयकाल को होगी। इस महायज्ञ अनुष्ठान में संत महात्मा भी शिरकत करेंगे।
महायज्ञ में यज्ञाचार्य सोमदत्त भारद्वाज गोहाना ओर उनके साथ वेदाचार्य ब्राह्मण आचार्य श्रीपाल कौशक, आचार्य सोमदत्त वत्स, आचार्य आनंद प्रकाश जींद, आचार्य सुनील और यज्ञ में आये डॉ. रवि बिंदल, डॉ. रेनू बिंदल, पण्डित वसुदेवचार्य काशी प्रमुख रूप से रहे।
शतचण्डी अनुष्ठान प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक प्रतिदिन व यज्ञ प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे व सांय 3 से 5 – 30 तक रहेगा।
महायज्ञ पूर्णाहुति पर भण्डारे का आयोजन होगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महन्त जगन्नाथपुरी जी महाराज के सानिध्य में इस्माइलाबाद में प्रयास संस्था ने नशे के विरुद्ध निकाली पैदल जागरूकता यात्रा।

Thu Jan 21 , 2021
महन्त जगन्नाथपुरी जी महाराज के सानिध्य में इस्माइलाबाद में प्रयास संस्था ने नशे के विरुद्ध निकाली पैदल जागरूकता यात्रा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 महन्त जगन्नाथपुरी जी महाराज ने किया डॉ. अशोक वर्मा को सम्मानित।संत समाज और संस्थाओं की भागीदारी से नशे को रोकने का प्रयास […]

You May Like

advertisement