समायोजन रद्द होने के अवसाद में शहीद हुए शिक्षामित्रों को किया गया याद, उनकी आत्मा की शांति के लिए रखा गया दो मिनट मौन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस मौके पर मृतक शिक्षामित्रों को याद कर उनको नमन किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शिक्षामित्रों ने कहा यह वह दिन है जब एक फैसले ने हजारों शिक्षामित्रों के सपनों को चूर चूर कर दिया था। उसके बाद नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री से संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौपा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव के नेतृत्व मे शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क मे एकत्र होकर काला दिवस मनाया। कपिल यादव ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों की सुध नही ले रही है। आज महंगाई चरम पर है। उनके सामने भरण पोषण की बड़ी दिक्कत पैदा हो गई है। समायोजन के रद्द हो जाने के बाद आठ सालों मे हजारो शिक्षामित्र अवसाद के चलते शहीद हो गए है। लेकिन सरकार को उन पर तरस नही आ रहा है। जिला महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने कहा कि 25 जुलाई का यह काला अध्याय हम सभी को कभी नही भूलेगा। शिक्षामित्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रदेश के सभी डेढ़ लाख शिक्षामित्रों को नियमितिकरण करते हुए अन्य राज्यों की भांति बेतन देने, वंचित शिक्षामित्र को मूल विद्यालय वापसी, महिला शिक्षामित्र को उनके ससुराल मे स्थानांतरण करने, ईपीएफ व आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने, मृतक शिक्षामित्र को आर्थिक सहायता के साथ परिवार को एक सदस्य को नौकरी देने, सेवा मुक्त हो रहा शिक्षामित्र को जीवकोपार्जन के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस अवसर पर अरविंद गंगवार, संतोष कुमार गंगवार, धर्मेंद्र पटेल, सुरेंद्र यादव, भगवान सिंह यादव, उत्तम कुमार, राकेश कुमार, अर्जुन सिंह, श्रवण कुमार, सर्वेश पटेल, कमलेश कुमार शर्मा, आसिम हुसैन, फरजंद अली, हरपाल सिंह, राजकुमार राजीव उपाध्याय, फुरकत अली आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र जागरण युवा संगठन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

Sat Jul 26 , 2025
10 अध्यक्षों 300 से अधिक सदस्यों ने ली संगठन सदस्यता की शपथ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्र जागरण युवा संगठन के द्वारा खुशहाली सभागार में 2025 -26 की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद पागरानी , […]

You May Like

Breaking News

advertisement