Uncategorized
सेवानिवृत होने वाले होमगार्ड जवानो का विदाई समारोह

सेवानिवृत होने वाले होमगार्ड जवानो का विदाई समारोह।
बिलरियागंज। स्थानीय थाना के प्रांगण में रविवार को सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानो के बिदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें होमगार्ड कम्पनी कमान्डर बुद्धिराम यादव व थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे दोनों लोगो द्वारा संयुक्त रूप से होमगार्ड जवान इन्द्रजीत यादव और राजपति यादव को साईकिल,छाता, गीता अंगवस्त्र आदि के साथ विदाई किया गया। वही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा की दोनों लोगो ने अपने कार्य का दायित्व बड़े ही लगन और ईमानदारी पूर्वक निभाया। जो हर होमगार्ड जवानो के लिये अनुकरणीय है।
इस मौके पर प्रेमचंद यादव, अरविंद सिंह, अरुण कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार शर्मा, देवमणि यादव, ठाकुर यादव, प्रशांत पाठक, सच्चिदानन्द राय आदि लोग उपस्थित रहे।