प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई शिवरात्रि

अमृतवेला प्रभात सोसायटी सदस्यों ने किया सत्संग

(पंजाब) फिरोजपुर 24 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई शिवरात्रि। शिवरात्रि में अमृतवेला पर प्रभात सोसायटी के सदस्यों द्वारा सतसंघ किया गया। सावन की शिवरात्रि के उपलक्ष में बाबा भोलेनाथ का सुन्दर व भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार उपरान्त भोलेनाथ और मां दुर्गा की आरती की गई। उसके बाद अमृतवेला सदस्यों द्वारा सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया गया। कथा वाचक रशपिंदर शास्त्री ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि पवित्र सावन मास चल रहा है जो भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस माह में विधिविधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। हर माह शिवरात्रि आती है जबकि सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। शिवरात्रि के दिन रात के चारों प्रहारों में भगवान शिव के पूजन अर्चन और अभिषेक करने की मान्यता है। पहले प्रहार में दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घृत और चौथे प्रहर में मधु द्वारा स्नान कराकर भोलेनाथ का पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है। इस अवसर पर मुख्य पुजारी सत्यदेव भारद्वाज, कथा वाचक रशपिंदर शास्त्री, सचिन नारंग, प्रदीप चानना, दीपक जोशी, पुरुषोत्तम चावला, महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, गुलशन चावला, सुनीता कटारिया, गीता बबूता, पूजा हांडा और बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।
इस अवसर पर वंश नारंग, गुरदित्त सिंह, आशीष, विशाल घारू, आशीष घारू, योगिराज, तरुण कालिया, गोमसी ग्रोवर, अंशु मोंगा, अंकुश शर्मा, को उनकी श्रद्धा भावना को देखते हुए प्रदीप चानना प्रधान मंदिर कमेटी, व मात्र शक्ति नें समाम्मनित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल होंगे 'शिक्षा रत्न सम्मान' से सम्मानित

Thu Jul 24 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 24 जुलाई : शैक्षिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, अनुशासन व नेतृत्व क्षमता के अद्वितीय समन्वय के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल को 25 वें उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025 के अंतर्गत ‘शिक्षा रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। यह घोषणा पुरस्कार चयन समिति के सदस्य […]

You May Like

advertisement