उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांगेस को झटका,

सागर मलिक

देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया। रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनकर रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बागेश्वर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की मृत्यु के बाद रिक्त घोषित की गई थी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। 21 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद पांच सितंबर को मतदान व आठ सितंबर को मतगणना होगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश:फर्जी दस्तावेद तैयार कर बैनामा कराने का आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार

Sat Aug 12 , 2023
थाना-रौनापारफर्जी दस्तावेद तैयार कर बैनामा कराने का आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-दिनांक 12.02.2023 को वादिनी भगवनिया देवी पत्नी स्व0 रधुनाथ मौर्या निवासी रसूलपुर नन्दलाल थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों 1- पंकज पुत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement