Uncategorized

जग ज्योति दरबार में छत्रपति शिवाजी की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

छत्रपति शिवाजी के आदर्श और प्रशासनिक सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी हैं : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र,19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी की जयंती पर जग ज्योति दरबार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालुओं ने छत्रपति शिवाजी को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने छत्रपति शिवाजी के रणकौशल और छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए भारतीय संस्कृति में उनके महान योगदान की सराहना की। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि शिवाजी के आदर्श और उनके प्रशासनिक सिद्धांत आज भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी से शिवाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।  छत्रपति शिवाजी की वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज की नींव रखी, पीढ़ियों को साहस और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि शिवाजी हमें एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। इस दिन पर खास तौर से उनके शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। भारत के इतिहास में शिवाजी की शौर्य गाथा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। वे पूरे देश में वीरता की मिसाल हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर देशभर में कई भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दरबार में गौरव शर्मा, संदीप, पंकज सैनी, सुमित, स्वाति, डा. सुरेश कुमार व गौरव अंतल इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel