श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिला इकाई के कानूनी सलाहकार बने कुरुक्षेत्र के अधिवक्ता आशीष कटारिया

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिला इकाई के कानूनी सलाहकार बने कुरुक्षेत्र के अधिवक्ता आशीष कटारिया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
श्रमजीवी पत्रकार संघ की कुरुक्षेत्र इकाई को निःशुल्क कानूनी सहायता देंगे आशीष कटारिया।

कुरुक्षेत्र 3 फरवरी : कुरुक्षेत्र के अधिवक्ता आशीष कटारिया श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा जिला इकाई कुरुक्षेत्र के कानूनी सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने नवनियुक्त कुरुक्षेत्र जिला कानूनी सलाहकार आशीष कटारिया को संघ के कुरुक्षेत्र इकाई के नए कानूनी सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि आशीष कटारिया एक समर्पित और अनुभवी अधिवक्ता हैं, जिनका कुरुक्षेत्र में कानूनी सेवाओं के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। कुरुक्षेत्र जिले के कानूनी सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।
डॉ. बंसल ने कहा आशीष कटारिया के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और कानूनी ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। आशिष कटारिया ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा। प्रदेश व कुरुक्षेत्र इकाई के पदाधिकारियों ने आशिष कटारिया को कुरुक्षेत्र जिले का कानूनी सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), पंकज सिंगला (पानीपत), जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), हरमिंदर नागपाल (मुख्य संरक्षक चंडीगढ़), देस राज भटनागर (मुख्य संरक्षक कुरुक्षेत्र) प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंसर जैसे रोग से बचने और मुकाबला करने के लिए दृढ इच्छा शक्ति जरूरी : डा. कनिका शर्मा

Tue Feb 4 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कैंसर से बचाव के लिए ना करे धुम्रपान, रोजाना करे व्यायाम, फल और सब्जियों को करे उपयोग, बायोप्सी नहीं बनता कैंसर का कारण। कुरुक्षेत्र 3 फरवरी : कैंसर विशेषज्ञ डा. कनिका शर्मा ने कहा कि कैंसर जैसे रोग से समय […]

You May Like

advertisement