गौ सेवा में अग्रसर फिरोजपुर शहर की श्री बाल गोपाल गौ सेवा सोसायटी, गोधाम उपचार केंद्र जीरा गेट फिरोजपुर शहर

गौ सेवा में अग्रसर फिरोजपुर शहर की श्री बाल गोपाल गौ सेवा सोसायटी, गोधाम उपचार केंद्र जीरा गेट फिरोजपुर शहर

फिरोजपुर 16 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

श्री बाल गोपाल गौ सेवा सोसायटी गोधाम उपचार केंद्र जीरा गेट फिरोजपुर शहर दिन रात गौ सेवा में लिप्त। यह सदस्य बीमार गांय का बलकि कोई भी बीमार पशु का उपचार करने के लिए पहुंच जाते हैं। इनको पता चला कि एक गाय जख्मी हालत में जिसके सिर और आंख में बहुत ज्यादा कीड़े पड़ चुके हैं और बीमार है। गौधाम उपचार केंद्र की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाय का इलाज शुरू किया गौ माता को गौ धाम उपचार केंद्र लाया गया उपचार केंद्र के संस्थापक रोहित देवगन और समाजसेवी विपुल नारंग ने बताया कि श्री कृष्ण जी की अपार कृपा से यह गौ माता का तहदिल से इलाज किया और वह गाय अब बिल्कुल ठीक है।

श्री रोहित देवगन और विपुल नारंग ने बताया कि हमारी सोसाइटी सैकड़ों गाय का, पशुओं का उपचार कर चुकी है लेकिन आसपास के गांवों के लोग बीमार गाय शहर में छोड़ जाते हैं इसलिए बीमार गाय शहर में बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन, सरकार से भी मांग की है कि ऐसी आवारा गाय और बीमार पशुयों के लिए उनको सहयोग करना चाहिए। उन्होंने शहर वासियों से यह भी आग्रह किया कि गौ सेवा में आप भी किसी के जन्मदिन सालगिरह बरसी पर गोधाम में आकर गौ सेवा करके मनाएं।

इस मौके पर उनके साथ चेतन शर्मा वरुण कुमार संदीप शर्मा लविश शर्मा ने भी गाय का इलाज करने में सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार में डूबे नायब तहसीलदार के विरुद्ध एक बार फिर प्रदर्शन कर किया विरोध

Fri Dec 16 , 2022
मेहनगर अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार में डूबे नायब तहसीलदार के विरुद्ध एक बार फिर प्रदर्शन कर किया विरोध मेहनगर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त नायब तहसीलदार के विरुद्ध एक बार फिर प्रदर्शन कर विरोध किया। जिसमें नायब तहसीलदार हटाओ तहसील बचाओ के नारे भी लगाए गए। यह प्रदर्शन […]

You May Like

Breaking News

advertisement