श्री ब्राह्मण सभा नमक मंडी कार्यकरणी बैठक हुई संपन्न

श्री ब्राह्मण सभा नमक मंडी कार्यकरणी बैठक हुई संपन्न

स्वर्गीय पं द्वारका नाथ मच्छराल जी को समर्पित रखा जाएगा श्री रामायण जी का पाठ व भोग”

फिरोजपुर 05 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुरशहर के नमक मंडी में स्थित भगवान श्री परशुराम जी मंदिर ब्राह्मण सभा में कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक रखी गई जिसमें पहुंचे सदस्यों ने चेयरमैन ,प्रधान व अन्य सदस्यों से रूबरू होकर उन्हें शुभकामनाएं दी और आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। चेयरमैन व अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्राह्मण सभा कार्य करनी के नए सेशन की शुरुआत हमेशा से रामायण जी के पाठ रखकर की जाति आ रही है इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी वर्ष 2023-25 तक की नियुक्त कार्य करनी टीम द्वारा 11,12 फरवरी दिन शनिवार, रविवार को श्री रामायण जी के पाठ व भोग स्वर्गीय पंडित द्वारकानाथ मच्छराल जी को समर्पित एवं श्री राम जन्मभूमि के लिए भारत लाई गई शालिग्राम शिलाओं के संदर्भ में भगवान श्री परशुराम मंदिर ब्राह्मण सभा में रखने का कार्यक्रम तय किया गया है। पंडित अंशु देवगन (धर्म प्रचारक कार्य करनी) द्वारा सभी शहरवासियों को इस भव्य राम नाम आयोजन में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है सभी संगत इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और प्रभु श्री राम का गुणगान करें। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी के चेयरमैन पं अरुण मच्छराल,प्रधान पं प्रवीण शर्मा, उप प्रधान पं नरेश शर्मा, सचिव पं वीरेंद्र शर्मा, कैशियर पंडित पी के सलवान यशपाल शर्मा ,प्रेस सचिव पं रवि भारद्वाज,धर्म प्रचारक प्रमुख पंडित अंशु देवगन एवं अन्य कार्य करनी सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने कुष्ठ आश्रम में टूथपेस्ट, शैंपू और शहद वितरित किया

Sun Feb 5 , 2023
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने कुष्ठ आश्रम में टूथपेस्ट, शैंपू और शहद वितरित किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 संत गुरु रविदास जी ने भक्ति भावना से समाज को एकता सूत्र में बांधने का काम किया : पवन मित्तल। कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी : सेवा ट्रस्ट यूके […]

You May Like

Breaking News

advertisement