जय श्री महाकाल ट्रस्ट द्वारा श्री दुर्गा शतचंडी पाठ महायज्ञ 2 अप्रैल से प्रारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – अमित सिंगला।

कुरूक्षेत्र, 30 मार्च : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरूक्षेत्र द्वारा चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा शतचंडी पाठ महायज्ञ 2 से 10 अप्रैल तक चलेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक राजेश मौदगिल ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप मां बाला सुंदरी त्रिपुरेश्वरी श्री दुर्गा देवी यज्ञशाला मंदिर में प्रतिदिन सुबह 7 बजे पूजन एवं पाठ, दोपहर 12.30 बजे भंडारा, 3 बजे महामायी का गुणगान, सांय 5 बजे कन्यापूजन, 5.30 बजे हवन और सांय 7.30 बजे महाआरती होगी। रविवार 10 अप्रैल नवमी के दिन महायज्ञ पूर्णाहुति सुबह 10 बजे, कन्यापूजन 11 बजे और भंडारा 11.30 बजे होगा। कार्यक्रम में कईं संत महात्मा एवं धर्मप्रेमी शामिल होंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ लीक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंग्रेजी की परीक्षा की रद्द

Wed Mar 30 , 2022
इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ लीक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंग्रेजी की परीक्षा की रद्द रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा के अंग्रेजी विषय का दोपहर 2:00 से 5:00 तक पेपर होना था जिसको लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement